भास्कर न्यूज | समस्तीपुर पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की चिंता के बीच भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने नई दिल्ली में एनएचएआई के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग से केएसआर कॉलेज के भवन, खेल मैदान और सैकड़ों मकानों के प्रभावित होने की आशंका से अवगत कराया। बैठक में निर्गुणी ने एलाइनमेंट से जुड़ी समस्याओं को बिंदुवार रखा। उन्होंने कहा कि यदि एकफसली खेत और चौर क्षेत्र से होकर वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए तो इससे बड़ी आबादी को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। साथ ही ऐतिहासिक महत्व रखने वाले केएसआर कॉलेज परिसर, भवन और मैदान को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की चिंता के बीच भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने नई दिल्ली में एनएचएआई के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग से केएसआर कॉलेज के भवन, खेल मैदान और सैकड़ों मकानों के प्रभावित होने की आशंका से अवगत कराया। बैठक में निर्गुणी ने एलाइनमेंट से जुड़ी समस्याओं को बिंदुवार रखा। उन्होंने कहा कि यदि एकफसली खेत और चौर क्षेत्र से होकर वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए तो इससे बड़ी आबादी को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। साथ ही ऐतिहासिक महत्व रखने वाले केएसआर कॉलेज परिसर, भवन और मैदान को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

