अजमेर में जयपुर एसीबी टीम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। एसीबी ने जॉइंट डायरेक्टर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के विनायक नगर स्थित घर पर रेड की और 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना मिलने पर अजमेर एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंची। संबंधित थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

