जन्माष्टमी से पहले भगवान स्वरूप में नजर आए बच्चे:कंस कारागार से गोवर्धन पर्वत तक की झांकियों ने मोहा मन

जन्माष्टमी से पहले भगवान स्वरूप में नजर आए बच्चे:कंस कारागार से गोवर्धन पर्वत तक की झांकियों ने मोहा मन

संभल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले गुरुवार रात 8 बजे बीडी इंटर कॉलेज में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान के अलग-अलग स्वरूपों में सजकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया उद्घाटन हयातनगर थाना क्षेत्र की सरायतरीन उपनगरी में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भाजपा नेता डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. यूसी सक्सेना और राजेश सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की झांकियों और उनके स्वरूपों की सराहना की। कंस कारागार से गोवर्धन पर्वत तक की झांकियां कार्यक्रम में लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती, जगन्नाथ, ब्रह्मा-विष्णु-महेश, शिव परिवार, कंस कारागार, रुक्मिणी-कृष्ण, कालिया नाग, गंगा अवतरण, अमरनाथ गुफा और गोवर्धन पर्वत समेत कई झांकियां सजाई गईं। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर वृंदावन की रासलीला, कंस वध और शेषनाग से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत कीं। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। स्कूल के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, प्रबंधक निर्दोष कुमार आढ़ती, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी निवास आर्य, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार आर्य, राकेश वार्ष्णेय समेत कार्यकारिणी सदस्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्या नीरू चौधरी ने अतिथियों को कान्हाजी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा ने किया। शिक्षकों ने भी दिया सहयोग विहिप के प्रांतीय मंत्री अमित वार्ष्णेय ने बताया कि बच्चों ने श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्या नीरू चौधरी ने कहा कि बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म से लेकर वृंदावन तक की रासलीला, कंस वध और शेषनाग समेत कई प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। देखें जन्मोत्सव कार्यक्रम की 5 तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *