प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को अररिया जिला भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने किया। सेवा और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाएंगे कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे। नवनियुक्त विधान पार्षद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 साल का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए भाजपा कार्यकर्ता समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील की। अभियान को सफल बनाने की अपील जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर पूरे एक महीने तक जिले के अलग-अलग मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक कई सेवा कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। विधान पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करेगा और समाज में भाजपा की सेवा भावना को और बढ़ाएगा। कार्यक्रम के आखिर में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने धन्यवाद दिया। कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा, संतोष सुराणा, पूर्व विधायक जय प्रकाश यादव और विद्यासागर केसरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। दो दर्जन से ज्यादा मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह दिखा और सभी ने अररिया जिले में इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को अररिया जिला भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने किया। सेवा और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाएंगे कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे। नवनियुक्त विधान पार्षद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 साल का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए भाजपा कार्यकर्ता समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील की। अभियान को सफल बनाने की अपील जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर पूरे एक महीने तक जिले के अलग-अलग मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक कई सेवा कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। विधान पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करेगा और समाज में भाजपा की सेवा भावना को और बढ़ाएगा। कार्यक्रम के आखिर में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने धन्यवाद दिया। कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा, संतोष सुराणा, पूर्व विधायक जय प्रकाश यादव और विद्यासागर केसरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। दो दर्जन से ज्यादा मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह दिखा और सभी ने अररिया जिले में इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

