दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का 30 नवंबर तक विस्तार:88 अतिरिक्त फेरे; दशहरा, दिवाली और छठ में यात्रियों को मिलेगी राहत

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का 30 नवंबर तक विस्तार:88 अतिरिक्त फेरे; दशहरा, दिवाली और छठ में यात्रियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरभंगा-नई दिल्ली वाया समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 30 नवंबर तक होगा। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए इस ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। फेरों में विस्तार से दशहरा, दीपावली और महापर्व छठ के मौके पर बिहार आने और पुनः वापस अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 88 अतिरिक्त फेरों के साथ नवंबर तक चलेगी ट्रेन रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 02569/02570 का परिचालन 88 अतिरिक्त फेरों (Trip) के साथ नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 88 फेरे (ट्रिप) लगाएगी। पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार होगा परिचालन
इस विशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सिवान होते हुए, पूर्व के समय-सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन के अनुसार ही चलेगा। मीडिया प्रभारी ने कहा कि यात्री इस सेवा की विस्तृत जानकारी, समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही, 139 पर फोन करके भी इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरभंगा-नई दिल्ली वाया समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 30 नवंबर तक होगा। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए इस ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। फेरों में विस्तार से दशहरा, दीपावली और महापर्व छठ के मौके पर बिहार आने और पुनः वापस अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 88 अतिरिक्त फेरों के साथ नवंबर तक चलेगी ट्रेन रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 02569/02570 का परिचालन 88 अतिरिक्त फेरों (Trip) के साथ नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 88 फेरे (ट्रिप) लगाएगी। पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार होगा परिचालन
इस विशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सिवान होते हुए, पूर्व के समय-सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन के अनुसार ही चलेगा। मीडिया प्रभारी ने कहा कि यात्री इस सेवा की विस्तृत जानकारी, समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही, 139 पर फोन करके भी इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *