मंत्री ने जीविका दीदी के सिलाई घर का उद्घाटन किया:आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए बनाएंगी पोशाक, 5.85 करोड़ रुपये का चेक भी दिया

मंत्री ने जीविका दीदी के सिलाई घर का उद्घाटन किया:आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए बनाएंगी पोशाक, 5.85 करोड़ रुपये का चेक भी दिया

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को शिवहर पहुंचे। सर्किट हाउस में जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया और पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने पुरनहिया प्रखंड के बसंत जगजीवन ग्राम पंचायत में बने श्री किशोर प्रभात पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने स्वागत करने पहुंचीं स्कूली छात्राओं से शिक्षा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इसके बाद मंत्री ने अदौरी पंचायत में जीविका दीदी के सिलाई घर (प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र) का उद्घाटन किया। इस केंद्र में जीविका दीदियां आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक बनाएंगी। इससे महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार और कमाई का मौका मिलेगा। लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी जॉब कार्ड दिए गए अदौरी बाजार परिसर में हुए कार्यक्रम में भूमिहीन लोगों को बासगीत पर्चा और लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी जॉब कार्ड दिए गए। साथ ही, पुरनहिया प्रखंड के 462 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत 5 करोड़ 85 लाख 44 हजार 500 रुपये का डमी चेक भी दिया गया। मंत्री ने कहा कि जीविका ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। सरकार का मकसद महिलाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक राज्य में एक करोड़ रोजगार पैदा करने का लक्ष्य है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को शिवहर पहुंचे। सर्किट हाउस में जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया और पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने पुरनहिया प्रखंड के बसंत जगजीवन ग्राम पंचायत में बने श्री किशोर प्रभात पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने स्वागत करने पहुंचीं स्कूली छात्राओं से शिक्षा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इसके बाद मंत्री ने अदौरी पंचायत में जीविका दीदी के सिलाई घर (प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र) का उद्घाटन किया। इस केंद्र में जीविका दीदियां आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक बनाएंगी। इससे महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार और कमाई का मौका मिलेगा। लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी जॉब कार्ड दिए गए अदौरी बाजार परिसर में हुए कार्यक्रम में भूमिहीन लोगों को बासगीत पर्चा और लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी जॉब कार्ड दिए गए। साथ ही, पुरनहिया प्रखंड के 462 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत 5 करोड़ 85 लाख 44 हजार 500 रुपये का डमी चेक भी दिया गया। मंत्री ने कहा कि जीविका ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। सरकार का मकसद महिलाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक राज्य में एक करोड़ रोजगार पैदा करने का लक्ष्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *