DM के निर्देश पर DDC ने किया एक्सपोजर विजिट:SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा,1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री

DM के निर्देश पर DDC ने किया एक्सपोजर विजिट:SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा,1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने योगापट्टी प्रखंड की डुमरी पंचायत का दौरा किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर यह एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के समन्वयकों और चयनित पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अपशिष्ट प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। घर-घर कचरा संग्रहण और पृथक्करण की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों ने डुमरी पंचायत में घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण और जैविक कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से देखा। पंचायत में जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए व्यवस्थित व्यवस्था विकसित की गई है। 1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री डुमरी पंचायत में घरों से एकत्रित जैविक कचरे का उपयोग कर जैविक खाद तैयार की जा रही है। पंचायत स्तर पर संचालित इस व्यवस्था से अब तक करीब 1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री की जा चुकी है। पंचायत में बनाए गए विभिन्न खाद बिक्री केंद्रों के माध्यम से भी खाद का विपणन किया जा रहा है। मुखिया और बीडीओ ने साझा किए अनुभव एक्सपोजर विजिट के दौरान पंचायत के मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को SLWM योजना के सफल संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खाद के उत्पादन, रखरखाव और उसके विपणन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अन्य पंचायतों में लागू होगा डुमरी मॉडल कार्यक्रम में जिला समन्वयक और जिला सलाहकार, CBIEC ने प्रखंड समन्वयकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को पंचायत स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का मार्गदर्शन दिया। डुमरी पंचायत में अपनाए जा रहे सफल मॉडल को जिले की अन्य पंचायतों में लागू करने के लिए रणनीति और कार्यप्रणाली भी समझाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत अधिकारियों ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली से अन्य पंचायतों के कर्मियों को परिचित कराना है। इस मॉडल को अन्य पंचायतों में लागू करने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही कचरे से उपयोगी संसाधन तैयार करने और जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने योगापट्टी प्रखंड की डुमरी पंचायत का दौरा किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर यह एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के समन्वयकों और चयनित पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अपशिष्ट प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। घर-घर कचरा संग्रहण और पृथक्करण की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों ने डुमरी पंचायत में घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण और जैविक कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से देखा। पंचायत में जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए व्यवस्थित व्यवस्था विकसित की गई है। 1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री डुमरी पंचायत में घरों से एकत्रित जैविक कचरे का उपयोग कर जैविक खाद तैयार की जा रही है। पंचायत स्तर पर संचालित इस व्यवस्था से अब तक करीब 1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री की जा चुकी है। पंचायत में बनाए गए विभिन्न खाद बिक्री केंद्रों के माध्यम से भी खाद का विपणन किया जा रहा है। मुखिया और बीडीओ ने साझा किए अनुभव एक्सपोजर विजिट के दौरान पंचायत के मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को SLWM योजना के सफल संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खाद के उत्पादन, रखरखाव और उसके विपणन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अन्य पंचायतों में लागू होगा डुमरी मॉडल कार्यक्रम में जिला समन्वयक और जिला सलाहकार, CBIEC ने प्रखंड समन्वयकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को पंचायत स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का मार्गदर्शन दिया। डुमरी पंचायत में अपनाए जा रहे सफल मॉडल को जिले की अन्य पंचायतों में लागू करने के लिए रणनीति और कार्यप्रणाली भी समझाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत अधिकारियों ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली से अन्य पंचायतों के कर्मियों को परिचित कराना है। इस मॉडल को अन्य पंचायतों में लागू करने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही कचरे से उपयोगी संसाधन तैयार करने और जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *