जहानाबाद में सड़क किनारे लगी दुकानों पर चला बुलडोजर:DM के आदेश पर अरवल मोड़ से काको मोड़ तक कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण

जहानाबाद में सड़क किनारे लगी दुकानों पर चला बुलडोजर:DM के आदेश पर अरवल मोड़ से काको मोड़ तक कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण

जहानाबाद नगर परिषद ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। जिला पदाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई अरवल मोड़ से लेकर काको मोड़ तक की गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान कुछ दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब तक करीब 8000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण से दुर्घटनाएं होने की आशंका नगर परिषद लगातार अतिक्रमण हटाती रहती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दुकानदार फिर से सड़क पर दुकानें लगाकर कब्जा कर लेते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर दुकानों के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। खासकर स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में सड़क के दोनों किनारों पर ठेले और गुमटियां लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आम लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अतिक्रमणकारियों की इस आदत के कारण प्रशासन के लिए सड़कों को खाली रखना एक चुनौती बना हुआ है। जहानाबाद नगर परिषद ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। जिला पदाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई अरवल मोड़ से लेकर काको मोड़ तक की गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान कुछ दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब तक करीब 8000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण से दुर्घटनाएं होने की आशंका नगर परिषद लगातार अतिक्रमण हटाती रहती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दुकानदार फिर से सड़क पर दुकानें लगाकर कब्जा कर लेते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर दुकानों के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। खासकर स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में सड़क के दोनों किनारों पर ठेले और गुमटियां लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आम लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अतिक्रमणकारियों की इस आदत के कारण प्रशासन के लिए सड़कों को खाली रखना एक चुनौती बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *