मोबाइल छीनने का विरोध करने पर छात्र पर हमला:गोपालगंज में गर्दन पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर छात्र पर हमला:गोपालगंज में गर्दन पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के पास बेखौफ बदमाशों ने मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर एक छात्र की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घायल छात्र की पहचान मांझा प्रखंड के भैंसही गांव निवासी संतोष सिंह के बेटे सागर सुजल सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह वीएम फील्ड के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। मोबाइल देने से इनकार किया तो गर्दन पर किया वार बताया जाता है कि सागर किसी काम से वीएम फील्ड के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। छात्र ने इसका विरोध करते हुए मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इससे बदमाश उग्र हो गए और उन्होंने चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू के वार से छात्र की गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी है। गर्दन पर गहरा जख्म होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और घायल छात्र व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाश पहले से छात्र की रेकी कर रहे थे या राह चलते उसे निशाना बनाया गया। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के पास बेखौफ बदमाशों ने मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर एक छात्र की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घायल छात्र की पहचान मांझा प्रखंड के भैंसही गांव निवासी संतोष सिंह के बेटे सागर सुजल सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह वीएम फील्ड के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। मोबाइल देने से इनकार किया तो गर्दन पर किया वार बताया जाता है कि सागर किसी काम से वीएम फील्ड के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। छात्र ने इसका विरोध करते हुए मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इससे बदमाश उग्र हो गए और उन्होंने चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू के वार से छात्र की गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी है। गर्दन पर गहरा जख्म होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और घायल छात्र व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाश पहले से छात्र की रेकी कर रहे थे या राह चलते उसे निशाना बनाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *