सुपौल सदर थाना क्षेत्र के हरदी चौघारा पुल के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल का इलाज जारी है। मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के कमलजड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी 33 वर्षीय रोशन कुमार, पिता बम भोला प्रसाद यादव के रूप में हुई है। रोशन कुमार BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और चार बेटे हैं। कार बेकाबू होकर सड़क पर पलटी जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार अपने साथी राधेश्याम पासवान के साथ बाइक से सुपौल से गम्हरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरदी चौघारा पुल के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो भी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इलाज के समय एक व्यक्ति की मौत हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान रोशन कुमार की मौत हो गई। वहीं राधेश्याम पासवान का इलाज चल रहा है। हादसे में शामिल बोलेरो का नंबर BR-01GK-5888 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बोलेरो चालक की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद होगी कानूनी कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। दोनों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था, जहां एक घायल की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोशन कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। BPSC की तैयारी कर रहे युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के हरदी चौघारा पुल के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल का इलाज जारी है। मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के कमलजड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी 33 वर्षीय रोशन कुमार, पिता बम भोला प्रसाद यादव के रूप में हुई है। रोशन कुमार BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और चार बेटे हैं। कार बेकाबू होकर सड़क पर पलटी जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार अपने साथी राधेश्याम पासवान के साथ बाइक से सुपौल से गम्हरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरदी चौघारा पुल के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो भी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इलाज के समय एक व्यक्ति की मौत हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान रोशन कुमार की मौत हो गई। वहीं राधेश्याम पासवान का इलाज चल रहा है। हादसे में शामिल बोलेरो का नंबर BR-01GK-5888 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बोलेरो चालक की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद होगी कानूनी कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। दोनों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था, जहां एक घायल की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोशन कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। BPSC की तैयारी कर रहे युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

