कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र में बीएड कराने के नाम पर चार युवकों से 3.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी उन्हें बीएड में दाखिला नहीं मिला। इस बारे में मनसाही निवासी हेमंत कुमार पोद्दार समेत चार युवकों ने एसपी परिचय कुमार को आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदकों का आरोप है कि उन्होंने मनसाही थाना को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीएड कराने के नाम पर लिए 80 हजार रुपए युवकों के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलास, प्रखंड डंडखोरा में शिक्षक के तौर पर काम करने वाले जितेंद्र कुमार पोद्दार ने बीएड कराने के नाम पर उनसे 80-80 हजार रुपए लिए। इनमें मनसाही निवासी हेमंत कुमार पोद्दार, मनसाही थाना क्षेत्र के मो. कासिम, मनिया थाना क्षेत्र के अजफर आलम और पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार मंडल शामिल हैं। चारों से कुल 3 लाख 20 हजार रुपए लेने का आरोप है। पूरी रकम लेने के बाद भी नहीं हुआ एडमिशन आवेदकों ने बताया कि पैसे ऑनलाइन और कुछ नगद दिए गए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी बीएड में दाखिला या पढ़ाई नहीं कराई गई और पैसे भी वापस नहीं किए गए। इसके बाद युवकों ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, शिक्षक जितेंद्र कुमार पोद्दार ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी युवक अपने-अपने हिसाब से मनगढ़ंत बातें कह रहे हैं। लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही साफ हो पाएगा कि रुपये लेने और बीएड कराने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र में बीएड कराने के नाम पर चार युवकों से 3.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी उन्हें बीएड में दाखिला नहीं मिला। इस बारे में मनसाही निवासी हेमंत कुमार पोद्दार समेत चार युवकों ने एसपी परिचय कुमार को आवेदन देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदकों का आरोप है कि उन्होंने मनसाही थाना को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीएड कराने के नाम पर लिए 80 हजार रुपए युवकों के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलास, प्रखंड डंडखोरा में शिक्षक के तौर पर काम करने वाले जितेंद्र कुमार पोद्दार ने बीएड कराने के नाम पर उनसे 80-80 हजार रुपए लिए। इनमें मनसाही निवासी हेमंत कुमार पोद्दार, मनसाही थाना क्षेत्र के मो. कासिम, मनिया थाना क्षेत्र के अजफर आलम और पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार मंडल शामिल हैं। चारों से कुल 3 लाख 20 हजार रुपए लेने का आरोप है। पूरी रकम लेने के बाद भी नहीं हुआ एडमिशन आवेदकों ने बताया कि पैसे ऑनलाइन और कुछ नगद दिए गए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी बीएड में दाखिला या पढ़ाई नहीं कराई गई और पैसे भी वापस नहीं किए गए। इसके बाद युवकों ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, शिक्षक जितेंद्र कुमार पोद्दार ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी युवक अपने-अपने हिसाब से मनगढ़ंत बातें कह रहे हैं। लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही साफ हो पाएगा कि रुपये लेने और बीएड कराने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

