लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस धमकी के बीच वो बुधवार को मधुरा के बरसाना पहुंचे। यहां से वह माताजी गोशाला गए। वहां पर गोमाता की आरती की। फिर गहवर वन स्थित मान मंदिर गए। यहां पर उन्होंने संत रमेश बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मान मंदिर में ही रात में महारास देखा। तेज प्रताप यादव 4 सितंबर मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। पहले तस्वीरें देखिए 29 मई को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भजन शूट किया था इससे पहले तेज प्रताप यादव 29 मई (शुक्रवार) को मथुरा आए थे। उन्होने वृंदावन के वंशीवट पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भजन शूट किया था। इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाई, तो साथी कलाकार राधा-कृष्ण के सखा के रूप में अभिनय करते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया था। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। उन्होंने लिखा- आज दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर मुझे मोबाइल नंबर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का प्रयास किया। बता दें, 3 महीने पहले ही तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया है। तेजप्रताप बोले- यह मेरी पार्टी के लोगों के लिए चिंता का विषय उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया था। हालांकि, बाद में तेजप्रताप ने उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने आगे लिखा- यह मामला केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बेहद गंभीर और चिंताजनक है। वह व्यक्ति पार्टी से जुड़े कई लोगों को फोन कर परेशान कर रहा है, धमकियां दे रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर पैसे की मांग कर रहा है। मैं सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग करता हूं कि मोबाइल नंबर 7520322647 की तत्काल जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कानून के अनुसार जल्द एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मेरी और पार्टी से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3 दिन पहले तेज प्रताप ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी तीन दिन पहले, 30 अगस्त को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया था कि पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में खुलकर भाग नहीं ले पा रहे हैं। इसी साल जून में उनकी वाई कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। फिलहाल, पूर्व विधायक की हैसियत से उन्हें एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है। तेज प्रताप यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया, पिछले कई दिनों से मेरी सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। दो दिन पहले मेरे आवास के बाहर दो व्यक्ति शराब के नशे में पकड़े गए थे। सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना पुलिस ने कार्रवाई की। लोगों ने दोनों को पकड़कर रखा था, जिन्हें पुलिस के आने के बाद उसके हवाले कर दिया गया। तेज प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस जिन लोगों को पकड़कर ले गई, उनके परिजन बाद में आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और घेराव कर दिया। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक बताया था। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस धमकी के बीच वो बुधवार को मधुरा के बरसाना पहुंचे। यहां से वह माताजी गोशाला गए। वहां पर गोमाता की आरती की। फिर गहवर वन स्थित मान मंदिर गए। यहां पर उन्होंने संत रमेश बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मान मंदिर में ही रात में महारास देखा। तेज प्रताप यादव 4 सितंबर मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। पहले तस्वीरें देखिए 29 मई को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भजन शूट किया था इससे पहले तेज प्रताप यादव 29 मई (शुक्रवार) को मथुरा आए थे। उन्होने वृंदावन के वंशीवट पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भजन शूट किया था। इस दौरान उन्होंने बांसुरी बजाई, तो साथी कलाकार राधा-कृष्ण के सखा के रूप में अभिनय करते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया था। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। उन्होंने लिखा- आज दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर मुझे मोबाइल नंबर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का प्रयास किया। बता दें, 3 महीने पहले ही तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया है। तेजप्रताप बोले- यह मेरी पार्टी के लोगों के लिए चिंता का विषय उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया था। हालांकि, बाद में तेजप्रताप ने उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने आगे लिखा- यह मामला केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बेहद गंभीर और चिंताजनक है। वह व्यक्ति पार्टी से जुड़े कई लोगों को फोन कर परेशान कर रहा है, धमकियां दे रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर पैसे की मांग कर रहा है। मैं सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग करता हूं कि मोबाइल नंबर 7520322647 की तत्काल जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कानून के अनुसार जल्द एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मेरी और पार्टी से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3 दिन पहले तेज प्रताप ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी तीन दिन पहले, 30 अगस्त को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया था कि पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में खुलकर भाग नहीं ले पा रहे हैं। इसी साल जून में उनकी वाई कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। फिलहाल, पूर्व विधायक की हैसियत से उन्हें एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है। तेज प्रताप यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया, पिछले कई दिनों से मेरी सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। दो दिन पहले मेरे आवास के बाहर दो व्यक्ति शराब के नशे में पकड़े गए थे। सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना पुलिस ने कार्रवाई की। लोगों ने दोनों को पकड़कर रखा था, जिन्हें पुलिस के आने के बाद उसके हवाले कर दिया गया। तेज प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस जिन लोगों को पकड़कर ले गई, उनके परिजन बाद में आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और घेराव कर दिया। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक बताया था।

