पंजाब के कर्मचारियों का 14,191 करोड़ रुपये बकाया DA और OPS तत्काल जारी करे सरकार: राजा वडिंग

पंजाब के कर्मचारियों का 14,191 करोड़ रुपये बकाया DA और OPS तत्काल जारी करे सरकार: राजा वडिंग

चंडीगढ़, दो सितंबर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) तत्काल बहाल करने और बकाया महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने का आग्रह किया। वडिंग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कर्मचारियों के जायज बकाये का भुगतान जानबूझकर टालने और उनके साथ कानूनी लड़ाई को लंबा खींचने का आरोप लगाया। मान को लिखे पत्र में वडिंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान की मांग ‘‘जायज और उचित’’ है।

इसे भी पढ़ें: Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

उन्होंने दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहले ही राज्य सरकार को निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका भुगतान करने का निर्देश दे चुका है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यह जानते हुए भी कि कर्मचारियों को अंततः उनका बकाया मिलना ही है, इस मामले को बेवजह लंबा खींच रही है। वडिंग ने कहा कि पंजाब सरकार के कर्मचारियों का करीब 14,191 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता (डीए) बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *