पूर्णिया के टाउन हॉल में छात्र जदयू ने एक छात्र संवाद और समीक्षा बैठक की। इसमें पूर्णिया के हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार और इस्लामपुर के विधायक और छात्र जदयू प्रभारी रूहेल रंजन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन, छात्र हितों और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को आगे बढ़ाना और उनकी समस्याओं को सुलझाना है। पूर्णिया विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने के सवाल पर धीरज कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में केवल पटना विश्वविद्यालय में ही नियमित चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे छात्र जदयू प्रभारी के साथ माननीय राज्यपाल (कुलाधिपति) से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि पूर्णिया विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों में अविलंब छात्र संघ चुनाव कराए जाएं, ताकि योग्य छात्र नेता चुनकर आएं और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर सकें। नए संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर, धीरे-धीरे हो जाएगा सुधार
बिहार में अभी अभी बने 211 नए डिग्री कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के सवाल पर छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए संस्थानों या इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के बाद चीजों को पूरी तरह नियमित होने में थोड़ा समय लगता है। संगठन लगातार छात्रों से संवाद कर रहा है और जहां भी कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्र संवाद में शामिल हुए इस्लामपुर विधायक व छात्र जदयू प्रभारी रूहेल रंजन ने कहा कि उनका पूर्णिया आने का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी वास्तविक कठिनाइयों और जरूरतों को समझना है। उन्होंने बताया कि संवाद का उद्देश्य यह जानना है कि छात्र किन समस्याओं से जूझ रहे हैं और संगठन उनके लिए क्या सहयोग कर सकता है।
छात्र-कार्यकर्त्ता की सक्रियता पर भी मंथन
संगठन में बदलाव और पुनर्गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य जोर छात्रों की समस्याओं को समझने पर है। हालांकि, इस दौरे और बैठक के माध्यम से यह भी आकलन किया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर कौन से कार्यकर्ता और छात्र सक्रिय हैं और कौन निष्क्रिय, जिससे आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
समीक्षा में बैठक में शामिल हुए छात्रों ने आए हुए पदाधिकारियों से अपने अपने कॉलेज की समस्याओं पर सीधा संवाद किया । छात्रों ने कॉलेज से जुड़ी समस्याएं, सत्र में देरी, परीक्षा फॉर्म से लेकर रिजल्ट तक में आने वाली गड़बड़ियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया । पूर्णिया के टाउन हॉल में छात्र जदयू ने एक छात्र संवाद और समीक्षा बैठक की। इसमें पूर्णिया के हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार और इस्लामपुर के विधायक और छात्र जदयू प्रभारी रूहेल रंजन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन, छात्र हितों और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को आगे बढ़ाना और उनकी समस्याओं को सुलझाना है। पूर्णिया विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने के सवाल पर धीरज कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में केवल पटना विश्वविद्यालय में ही नियमित चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे छात्र जदयू प्रभारी के साथ माननीय राज्यपाल (कुलाधिपति) से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि पूर्णिया विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों में अविलंब छात्र संघ चुनाव कराए जाएं, ताकि योग्य छात्र नेता चुनकर आएं और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर सकें। नए संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर, धीरे-धीरे हो जाएगा सुधार
बिहार में अभी अभी बने 211 नए डिग्री कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के सवाल पर छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए संस्थानों या इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के बाद चीजों को पूरी तरह नियमित होने में थोड़ा समय लगता है। संगठन लगातार छात्रों से संवाद कर रहा है और जहां भी कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्र संवाद में शामिल हुए इस्लामपुर विधायक व छात्र जदयू प्रभारी रूहेल रंजन ने कहा कि उनका पूर्णिया आने का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी वास्तविक कठिनाइयों और जरूरतों को समझना है। उन्होंने बताया कि संवाद का उद्देश्य यह जानना है कि छात्र किन समस्याओं से जूझ रहे हैं और संगठन उनके लिए क्या सहयोग कर सकता है।
छात्र-कार्यकर्त्ता की सक्रियता पर भी मंथन
संगठन में बदलाव और पुनर्गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य जोर छात्रों की समस्याओं को समझने पर है। हालांकि, इस दौरे और बैठक के माध्यम से यह भी आकलन किया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर कौन से कार्यकर्ता और छात्र सक्रिय हैं और कौन निष्क्रिय, जिससे आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
समीक्षा में बैठक में शामिल हुए छात्रों ने आए हुए पदाधिकारियों से अपने अपने कॉलेज की समस्याओं पर सीधा संवाद किया । छात्रों ने कॉलेज से जुड़ी समस्याएं, सत्र में देरी, परीक्षा फॉर्म से लेकर रिजल्ट तक में आने वाली गड़बड़ियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया ।