मुजफ्फरपुर जिला निबंधन कार्यालय में अवैध वसूली का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुबन निवासी प्रमोद झा अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने मुजफ्फरपुर जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनसे अवैध पैसे मांगे। इस पर प्रमोद झा और उनके साथ आए लोगों ने विरोध जताया। विरोध के दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में पैसे लेते और बाद में लोगों के सवाल उठाने पर पैसे वापस करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। दोषी पर कार्रवाई की मांग प्रमोद झा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों से अवैध पैसे नहीं मांगे जाने चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी मुजफ्फरपुर के सब रजिस्ट्रार अजय कुमार ने बताया कि दोपहर के बाद मुझे ‘आई हेल्प यू’ काउंटर पर पैसे के विवाद की जानकारी मिली थी। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिला निबंधन कार्यालय में अवैध वसूली का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुबन निवासी प्रमोद झा अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने मुजफ्फरपुर जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनसे अवैध पैसे मांगे। इस पर प्रमोद झा और उनके साथ आए लोगों ने विरोध जताया। विरोध के दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में पैसे लेते और बाद में लोगों के सवाल उठाने पर पैसे वापस करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। दोषी पर कार्रवाई की मांग प्रमोद झा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों से अवैध पैसे नहीं मांगे जाने चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी मुजफ्फरपुर के सब रजिस्ट्रार अजय कुमार ने बताया कि दोपहर के बाद मुझे ‘आई हेल्प यू’ काउंटर पर पैसे के विवाद की जानकारी मिली थी। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

