शटरिंग खुलवाते समय सिर पर गिरा लोहे का गाटर:ठेकेदार की मौत, 6 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

शटरिंग खुलवाते समय सिर पर गिरा लोहे का गाटर:ठेकेदार की मौत, 6 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हरदोई में बुधवार शाम करीब 5 बजे मकान की शटरिंग खुलवाते समय लोहे का गाटर गिरने से 48 वर्षीय शटरिंग ठेकेदार मोहम्मद शब्बीर की मौत हो गई। वह अपने मजदूरों के साथ वार्ड नंबर-9 में रईस के मकान की शटरिंग हटवा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला सांडी कस्बे का है। शटरिंग हटाते समय सिर पर गिरा गाटर मोहल्ला सरायंमुल्ला गंज के वार्ड नंबर-4 निवासी मोहम्मद शब्बीर पुत्र मोहम्मद सईद लंबे समय से शटरिंग का काम करते थे। बुधवार को वह मजदूरों के साथ वार्ड नंबर-9 निवासी रईस के मकान में लगी शटरिंग हटवा रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का गाटर उनके सिर पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़े। मजदूरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसा होते ही मौके पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से शब्बीर को तत्काल सीएचसी सांडी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया मोहम्मद शब्बीर अपने पीछे पत्नी फूल जहां और छह बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *