नेरा नदी में दो दिन में डूबे 2 युवक, मौत:एक पानी के पास बैठा था, दूसरा दोस्तों के साथ नहाने गया था

नेरा नदी में दो दिन में डूबे 2 युवक, मौत:एक पानी के पास बैठा था, दूसरा दोस्तों के साथ नहाने गया था

गयाजी के कोंच प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में जाना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले 2 दिनों में नेरा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना मंगलवार को खजूरी पंचायत के चिचौरा गांव के पास की है। मुकेश कुमार नदी किनारे पुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक वह नदी में गिर गए। नदी में पानी गहरा था। देखते ही देखते वह डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मुकेश का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद मुकेश का शव बरामद किया गया। दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था राहुल दूसरी घटना बुधवार को मझियामा पंचायत के मलबीघा गांव में हुई। मलबीघा के रहने वाले प्रमोद मल्लाह का लड़का राहुल कुमार दोस्तों के साथ धरहरा मठ के पास नेरा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया। वह नदी में डूब गया। काफी देर तक जब राहुल बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में राहुल की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। 20 हजार का दिलाया चेक
लगातार 2 दिनों में 2 युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विधायक ने बीडीओ चंदन कुमार से भी बात की। इसके बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिलवाया गया। गयाजी के कोंच प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में जाना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले 2 दिनों में नेरा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना मंगलवार को खजूरी पंचायत के चिचौरा गांव के पास की है। मुकेश कुमार नदी किनारे पुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक वह नदी में गिर गए। नदी में पानी गहरा था। देखते ही देखते वह डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मुकेश का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद मुकेश का शव बरामद किया गया। दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था राहुल दूसरी घटना बुधवार को मझियामा पंचायत के मलबीघा गांव में हुई। मलबीघा के रहने वाले प्रमोद मल्लाह का लड़का राहुल कुमार दोस्तों के साथ धरहरा मठ के पास नेरा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया। वह नदी में डूब गया। काफी देर तक जब राहुल बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में राहुल की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। 20 हजार का दिलाया चेक
लगातार 2 दिनों में 2 युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विधायक ने बीडीओ चंदन कुमार से भी बात की। इसके बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिलवाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *