अस्पताल के बाहर पति को पत्नी और सास ने पीटा:मां पर हमला करने का आरोप, एक दिन पहले चौकी में हुआ था फैसला

अस्पताल के बाहर पति को पत्नी और सास ने पीटा:मां पर हमला करने का आरोप, एक दिन पहले चौकी में हुआ था फैसला

फरीदाबाद के बीके अस्पताल के बाहर बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसा दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की शिकायत एनआईटी नंबर-3 पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जनवरी 2025 में हुई थी शादी
राहुल कॉलोनी निवासी नीतू ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2025 में कॉलोनी के ही रहने वाले सचिन के साथ हुई थी। नीतू का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे पैसों के लिए परेशान करता आ रहा है। उसके पति का कहना है कि वह दूसरी पैसे वाली लड़की से शादी कर लेगा। पांच लाख रुपये लाने का आरोप
नीतू के अनुसार, शादी के समय परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद उससे पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहा जाने लगा। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ। मां पर हमला करने का लगाया आरोप
नीतू ने आरोप लगाया कि उसके पति सचिन ने उसकी मां को धोखे से बुलाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपनी मां का मेडिकल कराने के लिए बीके अस्पताल पहुंची थी। नीतू के अनुसार, अस्पताल में सचिन भी पहुंच गया और वहां भी उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। एक दिन पहले चौकी में हुआ था समझौता
एनआईटी नंबर-3 चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया था। वहां दोनों के बीच फैसला कराया गया था। तय हुआ था कि पति और पत्नी अलग-अलग रहेंगे। इसके बावजूद बुधवार को बीके अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हो गया। पुलिस कर रही मामले की जांच
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुधवार को युवती की मां की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *