जन्माष्टमी के अवसर पर गोविंददेवजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने QR कोड डिजिटल सुविधा शुरू की है। श्रद्धालु घर से निकलने से पहले ही पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी इसके जरिए ले सकेंगे। QR कोड स्कैन करते ही नजदीकी पार्किंग स्थल, लाइव पार्किंग की स्थिति, यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और लोकल मैप की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक मार्ग चुनने और वाहन पार्क करने में आसानी होगी। यातायात पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल से QR कोड स्कैन कर यात्रा से पहले पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर प्राप्त करें। श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें, ताकि जन्माष्टमी के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। — यह खबर भी पढ़िए- जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू:जलेब चौक से होगा प्रवेश; रामनिवास बाग में पार्किंग, 5-6 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालु

