बहादुरगढ़ निलोठी के पास पुलिस को देखकर पीछे मुड़ा युवक:तलाशी में देसी पिस्तौल बरामद, एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आसौदा थाने में मामला दर्ज

बहादुरगढ़ निलोठी के पास पुलिस को देखकर पीछे मुड़ा युवक:तलाशी में देसी पिस्तौल बरामद, एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आसौदा थाने में मामला दर्ज

झज्जर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झज्जर पुलिस की एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल खत्री निवासी रायपुर, शाहपुर, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। निलोठी के पास पुलिस को देखकर बदला रास्ता पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की टीम बहादुरगढ़-खरखौदा रोड पर गांव निलोठी के नजदीक जलघर के पास गश्त और अपराध जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक गांव जसौर खेड़ी की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर पूछताछ की। तलाशी में मिला देसी पिस्तौल पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल खत्री बताया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी से हथियार के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आसौदा थाने में केस दर्ज एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *