कैमूर में पारिवारिक विवाद से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी:दूसरी पत्नी-बेटे से अनबन के बाद अकेलेपन में जान दी

कैमूर में पारिवारिक विवाद से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी:दूसरी पत्नी-बेटे से अनबन के बाद अकेलेपन में जान दी

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान स्वर्गीय शाहनवाज मियां के बेटे जोखू मियां (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी पत्नी और बेटे के साथ चल रहा था विवाद परिजनों और वार्ड पार्षद की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। स्थानीय वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता ने बताया कि जोखू मियां ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे। उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। हालांकि, लंबे समय से उनकी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ आपस में विवाद चल रहा था। अनबन के कारण पत्नी और बेटा उन्हें छोड़कर अलग रहने चले गए थे। फंदे से लटका मिला शव इस वजह से जोखू मियां घर में बिल्कुल अकेले रह रहे थे। पार्षद ने बताया कि मृतक कई बार उनसे अपनी पत्नी को वापस बुलाने और घर बसाने की गुहार लगा चुके थे। पारिवारिक तनाव और अकेलेपन से तंग आकर उन्होंने घर की छत में लगे पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला, जहां अंदर जोखू मियां का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान स्वर्गीय शाहनवाज मियां के बेटे जोखू मियां (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी पत्नी और बेटे के साथ चल रहा था विवाद परिजनों और वार्ड पार्षद की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। स्थानीय वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता ने बताया कि जोखू मियां ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे। उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। हालांकि, लंबे समय से उनकी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ आपस में विवाद चल रहा था। अनबन के कारण पत्नी और बेटा उन्हें छोड़कर अलग रहने चले गए थे। फंदे से लटका मिला शव इस वजह से जोखू मियां घर में बिल्कुल अकेले रह रहे थे। पार्षद ने बताया कि मृतक कई बार उनसे अपनी पत्नी को वापस बुलाने और घर बसाने की गुहार लगा चुके थे। पारिवारिक तनाव और अकेलेपन से तंग आकर उन्होंने घर की छत में लगे पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला, जहां अंदर जोखू मियां का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *