धौलपुर में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिले के चुनाव वाले शहरों और कस्बों में गश्त बढ़ा दी गई है।
धौलपुर नगर परिषद के साथ राजाखेड़ा, बाड़ी, सरमथुरा, मनियां, सैंपऊ और बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल व वाहन से गश्त की। पुलिस ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील जगहों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए।

