नर्मदापुरम में होटल के बाथरूम में 1घंटे फंसा रहा युवक:अंदर हैंडल नहीं थी, वेंटिलेशन का कांच तोड़कर पानी फेंका, तब बाहर निकाला

नर्मदापुरम में होटल के बाथरूम में 1घंटे फंसा रहा युवक:अंदर हैंडल नहीं थी, वेंटिलेशन का कांच तोड़कर पानी फेंका, तब बाहर निकाला

नर्मदापुरम एसपी ऑफिस चौराहे के पास स्थित वल्लभ विलास होटल में रविवार शाम एक युवक करीब एक घंटे तक बाथरूम में फंसा रहा। बाथरूम के गेट के अंदर की तरफ कुंदा और हैंडल नहीं था। इससे युवक गेट नहीं खोल पा रहा था। युवक ने मदद के लिए बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोड़ा। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से सड़क पर पानी और बाल्टी के टुकड़े फेंकना शुरू कर दिया। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें युवक के फंसे होने का पता चला। सूचना पर पुलिस पहुंची और होटल स्टाफ की मदद से युवक को बाहर निकाला। तीसरी मंजिल से पानी फेंका, तब पता चला विदिशा निवासी मनोज शर्मा कृषि विभाग के काम से नर्मदापुरम आए थे। वे वल्लभ विलास होटल के तीसरे फ्लोर पर कमरा नंबर 303 में रुके थे। फ्रेश होने के लिए बाथरूम गए। अंदर जाने के बाद उन्हें पता चला कि गेट की अंदर की तरफ उसे खींचने के लिए हैंडल नहीं है। मनोज ने बताया कि उन्होंने गेट खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन लॉक और हैंडल नहीं होने से वह नहीं खुला। उन्होंने वेंटिलेशन का कांच तोड़कर आवाज लगाई, लेकिन तीसरी मंजिल पर होने के कारण किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने सड़क पर पानी फेंकना शुरू किया, ताकि राहगीरों का ध्यान उनकी ओर जाए। पुलिस ने होटल स्टाफ की मदद से बाहर निकाला पानी और बाल्टी के टुकड़े सड़क पर गिरने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल स्टाफ की मदद से बाथरूम का गेट खोला और मनोज को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद मनोज ने राहत की सांस ली। इसके बाद उन्हें होटल के कमरा नंबर 302 में शिफ्ट किया गया। घटना से होटल के बाथरूम के गेट की व्यवस्था को लेकर प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *