3 घरों में चोरी करने के बाद चोरों ने शराब पार्टी भी की

3 घरों में चोरी करने के बाद चोरों ने शराब पार्टी भी की

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोहैपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने महज आधे घंटे में तीन घरों को खंगाल दिया। रात 2:30 से 3 बजे के बीच छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, जेवर, मोबाइल, बर्तन और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद अपराधियों ने एक घर के पास बैठकर शराब पार्टी भी की। मौके से दो गमछे, करीब ढाई बोतल शराब और ग्लास मिले हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी जयनाथ गिरी, रामाशीष यादव और लालबाबू यादव के घर में हुई। जयनाथ गिरी के परिजनों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नींद खुली। मुख्य दरवाजा खुला मिला। घर से बक्से, ट्रॉली और कीमती बर्तन गायब थे। 10 हजार रुपए नकद और 35 से 40 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं। वही, लालबाबू यादव के घर से मोबाइल चोरी हुआ। गोदरेज में रखे करीब 15 हजार रुपए नकद भी गायब थे। रामाशीष यादव के घर से जमीन के कागजात चोरी हुए हैं। तीनों पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत दी है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई। पुलिस घटनास्थल से मिले सामान और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोहैपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने महज आधे घंटे में तीन घरों को खंगाल दिया। रात 2:30 से 3 बजे के बीच छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, जेवर, मोबाइल, बर्तन और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद अपराधियों ने एक घर के पास बैठकर शराब पार्टी भी की। मौके से दो गमछे, करीब ढाई बोतल शराब और ग्लास मिले हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी जयनाथ गिरी, रामाशीष यादव और लालबाबू यादव के घर में हुई। जयनाथ गिरी के परिजनों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नींद खुली। मुख्य दरवाजा खुला मिला। घर से बक्से, ट्रॉली और कीमती बर्तन गायब थे। 10 हजार रुपए नकद और 35 से 40 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं। वही, लालबाबू यादव के घर से मोबाइल चोरी हुआ। गोदरेज में रखे करीब 15 हजार रुपए नकद भी गायब थे। रामाशीष यादव के घर से जमीन के कागजात चोरी हुए हैं। तीनों पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत दी है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई। पुलिस घटनास्थल से मिले सामान और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *