हाईवा ने बाइक को रौंदते हुए दूर तक घसीटा: भाई-बहन की मौके पर मौत

हाईवा ने बाइक को रौंदते हुए दूर तक घसीटा: भाई-बहन की मौके पर मौत

मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार हाईवा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बोधगया के पच्छट्टी के रहने वाले राजेश मिस्त्री के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और पच्छट्टी के रहने वाले सतेंद्र मिस्त्री के 26 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी इलरा मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि बाइक सवार डोभी की ओर से बोधगया आ रहे थे। वहीं, बालू लदा हाईवा बोधगया की ओर से सर्विस लेन होते हुए डोभी-पटना मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। आरोप है कि हाईवा चालक ने अपनी लेन में जाने के बजाय विपरीत दिशा में वाहन दौड़ा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक हाईवा की चपेट में आ गई। जिसमे मुखिया की गाड़ी भी बाल बाल बच गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक हाईवा में फंस गई और चालक बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाते हुए हाईवा का पीछा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर जिंदापुर स्थित टोल प्लाजा के पास हाईवा को पकड़ लिया। हालांकि, चालक वाहन छोड़कर वहां से भी फरार हो गया। मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार हाईवा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बोधगया के पच्छट्टी के रहने वाले राजेश मिस्त्री के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और पच्छट्टी के रहने वाले सतेंद्र मिस्त्री के 26 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी इलरा मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि बाइक सवार डोभी की ओर से बोधगया आ रहे थे। वहीं, बालू लदा हाईवा बोधगया की ओर से सर्विस लेन होते हुए डोभी-पटना मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। आरोप है कि हाईवा चालक ने अपनी लेन में जाने के बजाय विपरीत दिशा में वाहन दौड़ा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक हाईवा की चपेट में आ गई। जिसमे मुखिया की गाड़ी भी बाल बाल बच गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक हाईवा में फंस गई और चालक बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाते हुए हाईवा का पीछा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर जिंदापुर स्थित टोल प्लाजा के पास हाईवा को पकड़ लिया। हालांकि, चालक वाहन छोड़कर वहां से भी फरार हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *