गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अज्ञात व्यक्तियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अज्ञात व्यक्तियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जालंधर | अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार तड़के करीब 1:45 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने जबरन घुसने का प्रयास किया। हालांकि, सेवादार मेजर सिंह की सतर्कता और अन्य सेवादारों को तुरंत आवाज लगाने के कारण आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकले। घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की, कमेटी सदस्यों और स्त्री सत्संग सभा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। कमेटी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया, तो संगत के सहयोग से रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *