IND vs AFG T20 Squad: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। वहीं रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
Team India Squad for Afghanistan T20 Series 2026: मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तानी होंगी। इस टीम से 8 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं, जो जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे। हालांकि अच्छी बात ये है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जगह टीम में बरकरार है। टीम ऐलान के समय चयनकर्ताओं ने एक ऐसी खबर भी दी, जिसने कप्तान और कोच के साथ भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
4 खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज से बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो गई लेकिन इनकी फिटनेस पर अभी भी सवाल है। ऐसे में अगर समय रहते फिट नहीं होते तो ये चारों खिलाड़ीय स्क्वॉड से बाहर हो सकते हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब टीम चुनी गई हो और सीरीज से पहले अचानक खिलाड़ियों को स्क्वॉड से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के साथ पिछली कुछ सीरीज में ऐसा हो चुका है।
टीम इंडिया की तूफानी चौकड़ी बाहर
भारत की टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे नियमित खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुने जाने के बाद संजू सैमसन की वापसी हुई है। अर्शदीप के साथ बुमराह और हर्षित शामिल हैं। प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव, जो सभी जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम का हिस्सा थे, इस बार टीम में जगह नहीं बना सके। हार्दिक पांड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 15 सितंबर को दूसरा और 17 सितंबर को तीसरा मैच खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा।
Sports – Patrika | CMS


