बागपत में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली:पुलिस पर फायरिंग कर भागा था, दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसी गोली; बदमाश अस्पताल में भर्ती

बागपत में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली:पुलिस पर फायरिंग कर भागा था, दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसी गोली; बदमाश अस्पताल में भर्ती

बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा रजत कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के अनुसार, टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोकने का प्रयास किया था। कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इमरान को गोली लगने के बाद पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
तमंचा और गोकशी के उपकरण बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ निवासी इमरान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, बिना नंबर प्लेट की कार, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। आठ मुकदमे दर्ज, 25 हजार का था इनाम थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि इमरान के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *