लखनऊ इंदिरा नगर में लोगों के घरों में भरा पानी:5 घंटे की बारिश में पूरा इलाका जलमग्न , सुनील त्यागी बोले-नगर निगम कि लापरवाही से क्षेत्र का बुरा हाल

लखनऊ इंदिरा नगर में लोगों के घरों में भरा पानी:5 घंटे की बारिश में पूरा इलाका जलमग्न , सुनील त्यागी बोले-नगर निगम कि लापरवाही से क्षेत्र का बुरा हाल

लखनऊ में सोमवार को हुई भारी बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। इंदिरा नगर की पॉश कॉलोनी ए-ब्लॉक HIG में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। कॉलोनी की सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया, वहीं कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों के बेडरूम और किचन तक पानी पहुंच गया। जलभराव के चलते निवासियों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कॉलोनी की गलियों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी घुसने के कारण सामान खराब होने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नई नहीं है, बल्कि हर साल इसी तरह के हालात पैदा होते हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं निकला समाधान RWA के महासचिव सुनील त्यागी ने जलभराव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल ए-ब्लॉक HIG में इसी तरह पानी भर जाता है। नगर निगम में समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया है। जल भराव समाधान कि मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार बारिश के बाद कुछ समय के लिए पानी निकल जाता है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अगली बारिश में फिर वही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर निगम से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और नालियों की सफाई व जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *