शिवपुर श्मशान घाट के पास युवक का शव मिला:बेतिया में 6 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं, GMCH पहुंचे कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी

शिवपुर श्मशान घाट के पास युवक का शव मिला:बेतिया में 6 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं, GMCH पहुंचे कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी

बेतिया जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में शिवपुर श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिला। परिजन और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे। हालांकि, शिवपुर श्मशान घाट दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच होने के कारण मामला सीमा विवाद में उलझ गया। दोनों थानों के थाना प्रभारियों ने घटनास्थल को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मानने से इनकार कर दिया। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम करीब छह घंटे तक नहीं हो सका। युवक का शव मिलने की खबर के बाद शिवपुर श्मशान घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में नाराजगी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद शव को बेतिया के जीएमसीएच भेजा गया। परिजन भी शव के साथ अस्पताल पहुंचे, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। यह मामला दो थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा था, इसलिए दोनों थानों की पुलिस के बीच यह साफ नहीं हो सका कि घटनास्थल किसके अधिकार क्षेत्र में आता है। परिजन घंटों अस्पताल में पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे। छह घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में गुस्सा बढ़ने लगा। इसी बीच, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन को मामले की जानकारी मिली और वह जीएमसीएच पहुंचे। दोनों थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी GMCH पहुंचे उन्होंने अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। विधायक ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। विधायक की फटकार के बाद पुलिस विभाग में तेजी आई। तुरंत दोनों थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने आपस में तालमेल बिठाकर पोस्टमार्टम की आगे की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद परिजनों को उम्मीद हुई कि जल्द ही शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। शिवपुर श्मशान घाट के सीमा विवाद ने पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में लगी है कि घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है। बेतिया जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में शिवपुर श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिला। परिजन और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे। हालांकि, शिवपुर श्मशान घाट दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच होने के कारण मामला सीमा विवाद में उलझ गया। दोनों थानों के थाना प्रभारियों ने घटनास्थल को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मानने से इनकार कर दिया। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम करीब छह घंटे तक नहीं हो सका। युवक का शव मिलने की खबर के बाद शिवपुर श्मशान घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में नाराजगी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद शव को बेतिया के जीएमसीएच भेजा गया। परिजन भी शव के साथ अस्पताल पहुंचे, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। यह मामला दो थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा था, इसलिए दोनों थानों की पुलिस के बीच यह साफ नहीं हो सका कि घटनास्थल किसके अधिकार क्षेत्र में आता है। परिजन घंटों अस्पताल में पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे। छह घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में गुस्सा बढ़ने लगा। इसी बीच, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन को मामले की जानकारी मिली और वह जीएमसीएच पहुंचे। दोनों थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी GMCH पहुंचे उन्होंने अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। विधायक ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। विधायक की फटकार के बाद पुलिस विभाग में तेजी आई। तुरंत दोनों थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने आपस में तालमेल बिठाकर पोस्टमार्टम की आगे की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद परिजनों को उम्मीद हुई कि जल्द ही शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। शिवपुर श्मशान घाट के सीमा विवाद ने पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में लगी है कि घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *