बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की डेट जारी:19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होंगे एग्जाम, 15 सितंबर से भर सकते ऑनलाइन फॉर्म

बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की डेट जारी:19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होंगे एग्जाम, 15 सितंबर से भर सकते ऑनलाइन फॉर्म

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की डेट की घोषणा कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच होगी। परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी। 15 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी, अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट का लक्ष्य बिहार बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा है। परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश से संबंधित जानकारी बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से बाद में जारी की जाएगी। बिहार में 18 साल से लाइब्रेरियन की नियमित बहाली नहीं हुई है आखिरी बार 2008 में पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली हुई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के हजारों पद खाली होने का दावा किया जा रहा है। बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब इस परीक्षा का आयोजन के बाद जो अभ्यर्थी इसमें क्वालीफाई करेंगे वो लाइब्रेरियन के बहाली के लिए फॉर्म भर सकते है। जिनकी सेवा 2 वर्ष से कम बची, उनका ट्रांसफर नहीं होगा इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जिन शिक्षकों की सेवा 2 वर्ष या उससे कम बची है, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार ने ऐसे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। शिक्षक स्थानांतरण नीति पूरी तरह ऐच्छिक है। यह किसी भी शिक्षक के लिए अनिवार्य नहीं है। शिक्षक अपनी इच्छा के अनुसार ही स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की डेट की घोषणा कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच होगी। परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी। 15 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी, अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट का लक्ष्य बिहार बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा है। परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश से संबंधित जानकारी बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से बाद में जारी की जाएगी। बिहार में 18 साल से लाइब्रेरियन की नियमित बहाली नहीं हुई है आखिरी बार 2008 में पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली हुई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के हजारों पद खाली होने का दावा किया जा रहा है। बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब इस परीक्षा का आयोजन के बाद जो अभ्यर्थी इसमें क्वालीफाई करेंगे वो लाइब्रेरियन के बहाली के लिए फॉर्म भर सकते है। जिनकी सेवा 2 वर्ष से कम बची, उनका ट्रांसफर नहीं होगा इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जिन शिक्षकों की सेवा 2 वर्ष या उससे कम बची है, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार ने ऐसे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। शिक्षक स्थानांतरण नीति पूरी तरह ऐच्छिक है। यह किसी भी शिक्षक के लिए अनिवार्य नहीं है। शिक्षक अपनी इच्छा के अनुसार ही स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *