सीतामढ़ी में स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर मौत; ड्राइवर फरार, 15 दिन के बच्चे समेत 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सीतामढ़ी में स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर मौत; ड्राइवर फरार, 15 दिन के बच्चे समेत 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार राकेश राम को कुचल दिया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी बैद्यनाथ राम के 32 वर्षीय बेटे राकेश राम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। 15 दिन का बच्चा छोड़ गया राकेश राकेश के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें एक बच्चा अभी महज 15 दिन का है। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की सास मंतोड़िया देवी ने बताया कि राकेश ही परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बस जब्त, चालक की तलाश जारी घटना के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने स्प्रिंगडेल गर्ल्स स्कूल की बस जब्त कर ली है। परिजनों के आवेदन पर होगी आगे की कार्रवाई रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूल बस जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार राकेश राम को कुचल दिया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी बैद्यनाथ राम के 32 वर्षीय बेटे राकेश राम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। 15 दिन का बच्चा छोड़ गया राकेश राकेश के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें एक बच्चा अभी महज 15 दिन का है। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की सास मंतोड़िया देवी ने बताया कि राकेश ही परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बस जब्त, चालक की तलाश जारी घटना के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने स्प्रिंगडेल गर्ल्स स्कूल की बस जब्त कर ली है। परिजनों के आवेदन पर होगी आगे की कार्रवाई रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूल बस जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *