शेखपुरा में 5 KM की भव्य कलश यात्रा:251 कन्याओं-महिलाओं ने निकाली, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; अरघौती धाम में शुरू हुई 7 दिवसीय भागवत कथा

शेखपुरा में 5 KM की भव्य कलश यात्रा:251 कन्याओं-महिलाओं ने निकाली, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; अरघौती धाम में शुरू हुई 7 दिवसीय भागवत कथा

शेखपुरा शहर के ऐतिहासिक अरघौती धाम पोखर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत मंगलवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर करीब 5 किलोमीटर की परिक्रमा की। कलश यात्रा की शुरुआत अरघौती पोखर से हुई। महिलाएं और कन्याएं पोखर से कलश में जल लेकर महादेवनगर होते हुए गिरिहिंडा चौक गोलंबर तक पहुंचीं। इसके बाद गोलंबर से ढोल-बाजे, रथ, घोड़े और झंडे-पताकों के साथ जयकारे लगाते हुए वापस अरघौती पोखर पहुंचीं, जहां यात्रा का समापन हुआ। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। वृंदावन की कथावाचिका ने किया नेतृत्व कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन से आईं कथावाचिका किशोरी कृष्णंदनी जी और बनारस से आए समाधि बाबा ने किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी महेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा। कलश यात्रा के बाद भागवत कथा शुरू आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव डॉ. अशोक कुमार, विक्की कुमार, पवन कुमार, प्रदीप गुप्ता समेत कई सदस्य जुटे हैं। कलश यात्रा के बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भी शुरू हो गई है। शेखपुरा शहर के ऐतिहासिक अरघौती धाम पोखर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत मंगलवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर करीब 5 किलोमीटर की परिक्रमा की। कलश यात्रा की शुरुआत अरघौती पोखर से हुई। महिलाएं और कन्याएं पोखर से कलश में जल लेकर महादेवनगर होते हुए गिरिहिंडा चौक गोलंबर तक पहुंचीं। इसके बाद गोलंबर से ढोल-बाजे, रथ, घोड़े और झंडे-पताकों के साथ जयकारे लगाते हुए वापस अरघौती पोखर पहुंचीं, जहां यात्रा का समापन हुआ। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। वृंदावन की कथावाचिका ने किया नेतृत्व कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन से आईं कथावाचिका किशोरी कृष्णंदनी जी और बनारस से आए समाधि बाबा ने किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी महेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा। कलश यात्रा के बाद भागवत कथा शुरू आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव डॉ. अशोक कुमार, विक्की कुमार, पवन कुमार, प्रदीप गुप्ता समेत कई सदस्य जुटे हैं। कलश यात्रा के बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भी शुरू हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *