हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स का जवान के डूबा:यमुनानगर में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स का जवान के डूबा:यमुनानगर में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान एक जवान के डूबने की सूचना है। जवान के डूबने की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल जवान की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि हथिनीकुंड बैराज में पैरा स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान एक जवान डूब गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित की जा रही थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मौके पर पहुंचने के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जवान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *