नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें…काशी की आध्यात्मिक आभा और सनातन संस्कृति का आकर्षण सात समंदर पार रहने वाले लोगों को भी अपनी ओर खींच रहा है। जापान से करीब 6,850 किलोमीटर की यात्रा तय कर कुछ जापानी युवा वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इन श्रद्धालुओं ने भगवती दुर्गाकुंड मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार पहुंची, 1574 लोगों ने छोड़े घर वाराणसी में बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। रात करीब 2 बजे से लगातार हो रही बारिश के बीच सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. 6,850 किमी दूर जापान से काशी पहुंचा श्रद्धालु, मां कुष्मांडा के दरबार में की विशेष पूजा काशी की आध्यात्मिक आभा और सनातन संस्कृति का आकर्षण सात समंदर पार रहने वाले लोगों को भी अपनी ओर खींच रहा है। जापान से करीब 6,850 किलोमीटर की यात्रा तय कर कुछ जापानी युवा वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इन श्रद्धालुओं ने भगवती दुर्गाकुंड मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. काशी में वरुणा नदी का पानी घरों में घुसा, महिलाएं बोलीं- एक टाइम बनता खाना; कभी-कभी भूखे सो रहे लगातार हो रही बारिश से वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही वरुणा नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वरुणा का पानी आबादी में घुस गया है। करीब 100 से अधिक परिवार इसकी चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, BHU में 10 मरीज भर्ती पूर्वांचल में इन्फ्लुएंजा-एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सर सुंदरलाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। आरटीपीसीआर जांच में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर… 4. गौरी केदारेश्वर ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में दिए दर्शन; VIDEO केदारघाट स्थित प्राचीन गौरी केदारेश्वर मंदिर में हरियाली शृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा के अर्धनारीश्वर स्वरूप का भव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। शिवाला स्थित पं. राजकुमार पांडेय के आवास से बाबा के अर्धनारीश्वर रूप की प्रतिमा को पालकी पर सवार होकर निकले। पढ़ें पूरी खबर… 5. विद्यापीठ में जल्द शुरू होगा बीकॉम-एलएलबी, 60 सीटों पर होगी पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जल्द ही बीकॉम-एलएलबी शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए आवेदन कर दिया है और निरीक्षण भी हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इसी साल मान्यता मिल गई तो लेटेस्ट एडमिशन के साथ कोर्स शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 6.आम आदमी पार्टी ने स्कूलों का अभियान किया स्थगित, संजय सिंह बोले- यूपी में सरकार की चल रही दादागिरी आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने वाराणसी के कोनिया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय के बंद होने के बावजूद सरकारी पोर्टल यू-डायस (U-DISE) पर उसके संचालित दिखाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे बनारस के बच्चों के साथ बड़ा धोखा और ‘प्रशासनिक फ्रॉड’ करार दिया। पढ़ें पूरी खबर… 7. धोखाधड़ी-कूटरचना में बहन समेत 3 पर केस का आदेश:बनारस पब्लिक स्कूल के फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप, पिता की संपत्ति पर बनी मालकिन वाराणसी4 मिनट पहले
वाराणसी कोर्ट ने धोखाधड़ी व कूटरचना करते हुए पिता की संपत्ति का लीज करा लेने और उसका उपयोग कर स्कूल की लाइसेंस प्राप्त करने के मामले में कोर्ट ने कैंट पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी की नीलम राय को राज्य पुरस्कार, बोलीं-पढ़ाई से साथ बच्चों को प्रतिभागी बनाएं बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंडुवाडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका नीलम राय को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 9. सपा के AI वीडियो से छिड़ा धर्मयुद्ध:’भगवा और शिखा का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त’ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जारी एआई (AI) वीडियो को लेकर विवाद अब संत समाज तक पहुंच गया है। संतों ने वीडियो में साधु-संतों, भगवा वस्त्र और सनातन परंपराओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संत समाज का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सनातन धर्म और संत परंपरा का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर… 10. पति ने बच्चे को जमीन पर पटका, वाराणसी के सारनाथ में महिला ने लगाया आरोप वाराणसी में एक महिला ने अपने पति पर शराब और गांजा पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उनके छोटे बच्चे को जमीन पर पटक दिया और विरोध करने पर उनकी मां को भी मारा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर पंचकोशी इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

