मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान कन्हैया राम ने न्याय की गुहार लगाई। वार्ड 40 के निवासी कन्हैया राम ने बताया कि उनकी 5 एकड़ 23 डिसमिल जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और उस पर नाला व मोबाइल टावर बना दिया है। पीड़ित कन्हैया राम ने अधिकारियों को बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हजारों से अधिक आवेदन दिए हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। सहयोग शिविर ससे जुड़ी तस्वीरें देखिए…. DM, SP सहित ऑफिसर्स को आवेदन सौंपा यह सहयोग शिविर मुंगेर जिले के सभी 9 प्रखंडों और मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 से 45 के बीच की समस्याओं के समाधान के लिए टाउन हॉल के सभागार में विशेष शिविर लगाया गया था। कन्हैया राम इसी शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे और उन्होंने डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा। शिविर का उद्घाटन मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, डीएम निखिल धनराज, मेयर रूमा राज, एसपी सैयद इमरान मसूद और नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इन अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना, आवेदन लिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। अबतक कुछ नहीं हुआ – पीड़ित संजीत कुमार हालांकि, कन्हैया राम ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस शिविर से भी उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, “अधिकारी आए, कॉलम पूरा किए, फोटो खिंचाए और चले गए।” वहीं वार्ड संख्या 6 चौखंडी से आए पीड़ित संजीत कुमार ने बताया कि 2 वर्षों से नाला निर्माण के लिए नगर निगम में आवेदन दे रहा हुं, आवेदन देने के बाद निगम के कंर्मी जांच में जाते हैं और वापस आ जाते हैं अबतक कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि सहयोग शिविर में समस्या का समाधान के लिए आवेदन दिया हुं एक दो सप्ताह देख लेता हुं की कोई हल होता है या नहीं अगर यहां भी नहीं होगा काम फिर आगे सोचा जाएगा। आवेदन देने के बाद भी समस्या का सामाधान नहीं वहीं रवि शंकर शर्मा पुरानीगंज जमालपुर रोड मनोकामना मंदिर के समीप वार्ड संख्या 37 का रहने वाला हूं। पीड़ित ने बताया कि हमारे वार्ड में लगभग 500 घर ऐसे हैं जहां की अब तक नल जल योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल रहा है पानी दूसरे जगह से लाना पड़ता है। पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके लिए पूर्व में भी नगर निगम में आवेदन दिए मगर कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके बाद आज टाउन हॉल सभागार में लगा सहयोग शिविर में आकर आवेदन दिया हूं जिसमें आश्वासन मिला है। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान कन्हैया राम ने न्याय की गुहार लगाई। वार्ड 40 के निवासी कन्हैया राम ने बताया कि उनकी 5 एकड़ 23 डिसमिल जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और उस पर नाला व मोबाइल टावर बना दिया है। पीड़ित कन्हैया राम ने अधिकारियों को बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हजारों से अधिक आवेदन दिए हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। सहयोग शिविर ससे जुड़ी तस्वीरें देखिए…. DM, SP सहित ऑफिसर्स को आवेदन सौंपा यह सहयोग शिविर मुंगेर जिले के सभी 9 प्रखंडों और मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 से 45 के बीच की समस्याओं के समाधान के लिए टाउन हॉल के सभागार में विशेष शिविर लगाया गया था। कन्हैया राम इसी शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे और उन्होंने डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा। शिविर का उद्घाटन मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, डीएम निखिल धनराज, मेयर रूमा राज, एसपी सैयद इमरान मसूद और नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इन अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना, आवेदन लिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। अबतक कुछ नहीं हुआ – पीड़ित संजीत कुमार हालांकि, कन्हैया राम ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस शिविर से भी उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, “अधिकारी आए, कॉलम पूरा किए, फोटो खिंचाए और चले गए।” वहीं वार्ड संख्या 6 चौखंडी से आए पीड़ित संजीत कुमार ने बताया कि 2 वर्षों से नाला निर्माण के लिए नगर निगम में आवेदन दे रहा हुं, आवेदन देने के बाद निगम के कंर्मी जांच में जाते हैं और वापस आ जाते हैं अबतक कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि सहयोग शिविर में समस्या का समाधान के लिए आवेदन दिया हुं एक दो सप्ताह देख लेता हुं की कोई हल होता है या नहीं अगर यहां भी नहीं होगा काम फिर आगे सोचा जाएगा। आवेदन देने के बाद भी समस्या का सामाधान नहीं वहीं रवि शंकर शर्मा पुरानीगंज जमालपुर रोड मनोकामना मंदिर के समीप वार्ड संख्या 37 का रहने वाला हूं। पीड़ित ने बताया कि हमारे वार्ड में लगभग 500 घर ऐसे हैं जहां की अब तक नल जल योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल रहा है पानी दूसरे जगह से लाना पड़ता है। पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके लिए पूर्व में भी नगर निगम में आवेदन दिए मगर कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके बाद आज टाउन हॉल सभागार में लगा सहयोग शिविर में आकर आवेदन दिया हूं जिसमें आश्वासन मिला है।

