उचाना तहसील कार्यालय में व्यक्ति ने निगला कीटनाशक:इलाज के दौरान मौत, जमीनी विवाद से परेशान, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर FIR

उचाना तहसील कार्यालय में व्यक्ति ने निगला कीटनाशक:इलाज के दौरान मौत, जमीनी विवाद से परेशान, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर FIR

जींद जिले में उचाना तहसील कार्यालय में सोमवार को जमीनी विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों सहित तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव झील निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद सिंह के रूप में हुई। मृतक के बेटे सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के पास करीब आठ एकड़ जमीन है, जो उसके पिता समेत चार भाइयों के हिस्से में दो-दो एकड़ आती है। जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप आरोप है कि उसके चाचा राजकुमार के बेटे सुमित नंबरदार और सचिन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। वे कथित तौर पर उन्हें जमीन खरीदने और उस पर कब्जा करने की धमकी देते थे। शिकायत के अनुसार, जमीन से संबंधित यह विवाद कमिश्नर हिसार के पास विचाराधीन था। सोमवार को प्रहलाद जमीन के सिलसिले में उचाना तहसील कार्यालय गया था। आरोप है कि वहां तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के साथ मिलीभगत कर उसकी जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास किया गया। इसी से परेशान होकर प्रहलाद ने तहसील कार्यालय में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम हालत बिगड़ने पर प्रहलाद को पहले नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया, जहां से उसे जींद नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में भी सुमित और सचिन पर तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के साथ मिलीभगत कर उसकी जमीन की तकसीम अपने नाम करवाने तथा कब्जे की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दो भाईयों समेत 5 के खिलाफ एफआईआर : थाना प्रभारी चंद्रपाल प्रभारी पुलिस थाना उचाना ने बताया कि प्रहलाद के सुसाइड नोट व उसके बेटे सोमपाल की शिकायत के आधार पर सुमित नंबरदार व उसके भाई सचिन को नामजद करते हुए तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *