रामचरितमानस पाठ का आयोजन:पटौहां गांव के प्रबुद्ध जनों तथा सामाजिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

रामचरितमानस पाठ का आयोजन:पटौहां गांव के प्रबुद्ध जनों तथा सामाजिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

गोरखपुर में गोला के ग्राम पंचायत पटौहां स्थित श्री पंचमुखी हनुमत धाम पर श्रावणी सोमवार के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्ध जनों तथा सामाजिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के प्रवासी भारतीय गुड्डू दुबे (थाईलैंड) तथा विष्णुकांत दुबे (मलेशिया) ने आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर गांव के अजय दुबे, संतोष दुबे, अरविंद दुबे, पिंटू दुबे, रणजीत दुबे, अमित दुबे, पवन दुबे, मनीष दुबे, अंबुज दुबे, जगदंबा दुबे, पीयूष दुबे आदि गणमान्य लोगों ने सेवाभाव से कार्य किए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *