सीतामढ़ी में मंगलवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के अन्हारी पोखर के पास की है। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के सिवाईपट्टी निवासी हजारी मंडल के बेटे भुनटुन मंडल(32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस और पुपरी डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शरीर पर गोली लगने के मिले निशान पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक का था आपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि मृतक भुनटुन मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। उसे एक गोली मारी गई थी। वह शराब से जुड़े एक मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपराधिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। सीतामढ़ी में मंगलवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के अन्हारी पोखर के पास की है। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के सिवाईपट्टी निवासी हजारी मंडल के बेटे भुनटुन मंडल(32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस और पुपरी डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शरीर पर गोली लगने के मिले निशान पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक का था आपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि मृतक भुनटुन मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। उसे एक गोली मारी गई थी। वह शराब से जुड़े एक मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपराधिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

