जयपुर में डिलीवरी के बाद प्रसूता की किडनी फेल:जयपुरिया हॉस्पिटल में हुआ था प्रसव; यूरिन आउटपुट बंद होने के बाद SMS किया था रेफर

जयपुर में डिलीवरी के बाद प्रसूता की किडनी फेल:जयपुरिया हॉस्पिटल में हुआ था प्रसव; यूरिन आउटपुट बंद होने के बाद SMS किया था रेफर

राजस्थान में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने (किडनी फेल्योर) होने के केस थमने का नाम नहीं ले रहे। राजधानी जयपुर में एक नया ऐसा ही केस सामने आया है। जिसमें प्रसूता की डिलीवरी के 24 घंटे बाद किडनी में समस्या आ गई, जिसके ​बाद उसे सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) रेफर किया गया। यहां उसका डायलिसिस शुरू किया गया है। जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रसूता प्रीति शर्मा की पिछले सप्ताह 25 अगस्त को हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के 24 घंटे तक उसके हालात सामान्य थे। तभी अचानक प्रसूता का यूरिन आउटपुट बंद होने के बाद उसकी हालात बिगड़ने लगी। इसके चलते उसे SMS हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती करने और अन्य जरूरी जांचे करने के बाद किडनी की समस्या पाए जाने के बाद डायलिसीस शुरू किया गया। चार दिन से डायलि​सीस पर होने के चलते प्रसूता की हालात बिगड़ गई। कोटा, बीकानेर, जोधपुर में आ चुके केस पिछले 2-3 महीने में कोटा, जोधपुर, बीकानेर में भी इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। कोटा में तो 4 से ज्यादा प्रसूताओं ने दम भी तोड़ दिया था। इसे लेकर सरकार ने दो अलग-अलग जांच कमेटियां भी बनाई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट में अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? हालांकि जब कोटा में इसके सबसे पहले केस सामने आए थे, तब प्रथम दृश्या एक इंजेक्शन के सैंपल फेल होने पर उसे इसका कारण बताया जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *