ग्वालटोली के नत्थापुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनी विमान हादसे में जान गंवाने वाले ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी। दोनों की मौत आंतरिक रक्तस्राव से हुई थी। इसके साथ ही बिसरा भी रखा गया था, हालांकि मामले की स्पष्ट और जल्द जांच के लिए गर्ग एविएशन की ओर से फोरेंसिक जांच और टाक्सिकोलॉजी एनालिसिस के लिए बिसरा बेंगलुरु की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 27 अगस्त को गंगा बैराज पर क्रैश हुआ था प्लेन 27 अगस्त को गंगा बैराज के नत्थूपुरवा गांव के पास एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें गुजरात के बड़ोदरा निवासी ट्रेनर सचिन भाटिया और महाराष्ट्र के रायगढ़ पनवेल निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत पसलियों के टूटकर हार्ट और लिवर में घुसकर पंचर होने से आंतरिक रक्तस्राव से होने की पुष्टि हुई है। वहीं जांच के लिए विसरा भी रखा गया था। गर्ग एविएशन ने मामले की स्पष्ट और जल्द जांच के लिए ग्वालटोली पुलिस से विसरा की मांग करते हुए उसे बेंगलुरु स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाने की बात कही। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी रवि कुमार ने दोनों के अलग-अलग बिसरा बनवाए, जिन्हें गर्ग एविएशन को सौंप दिया है। जिसे अब जांच के लिये बेंगलुरु भेजा जायेगा। जहां इसकी फोरेंसिक जांच और टाक्सिकोलॉजी एनालिसिस किया जायेगा। अब जानिए क्या होता है टाक्सिकोलॉजी एनालिसिस टाक्सिकोलॉजी एनालिसिस जैविक या अजैविक नमूनों में जहर, नशीली दवाओं, शराब या अन्य हानिकारक रासायनिक पदार्थों की उपस्थिति और उनकी मात्रा का पता लगाने की एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या हादसे के समय पायलट के शरीर में किसी भी तरह के ड्रग्स, अल्कोहल या जहरीले पदार्थ की उपस्थिति थी, जो विमान नियंत्रण को प्रभावित कर सकती थी।

