बाइक सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात पर केस

बाइक सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात पर केस

फाजिल्का | थाना खुईखेड़ा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि उनको राधे श्याम वासी गांव करनीखेड़ा ने बयान दर्ज करवाए थे। 26 अगस्त को वह अपने बाइक पर डंगरखेड़ा से अपने घर करनीखेड़ा जा रहा था। गांव निहालखेड़ा के पास पहुंचा तो एक अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर पी.बी.-15जेड.-8130) के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *