हरियाणा में कल से फिर एक्टिव होगा मानसून:3-4 सितंबर को कई जिलों में तेज बारिश; पंचकूला-अंबाला समेत कई जगह येलो अलर्ट

हरियाणा में कल से फिर एक्टिव होगा मानसून:3-4 सितंबर को कई जिलों में तेज बारिश; पंचकूला-अंबाला समेत कई जगह येलो अलर्ट

हरियाणा में बीते कुछ दिनों से जारी उमस और तेज धूप के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी की खबर दी है। प्रदेश में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 9 जिलों में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 1 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है और एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। 3-4 सितंबर को पूरी तरह एक्टिव होगा मानसून मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, 2 सितंबर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। पूरे प्रदेश में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 और 4 सितंबर को मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। उत्तरी जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत, सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश होगी। कुरुक्षेत्र, कैथल और आसपास के जिलों के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान… दिन के तापमान में हल्की गिरावट : हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.6°C की मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य के करीब बना हुआ है। पूरे प्रदेश में हिसार सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां दिन का पारा 38.1°C पहुंच गया है। फरीदाबाद में 36.1°C और बालसमंद में 37.1°C तापमान दर्ज हुआ। रात का पारा भी गिरा : राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में भी 0.6°C की मामूली गिरावट देखी गई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में दर्ज किया गया, जहां रात का पारा 23.0°C रहा। भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.0°C रिकॉर्ड हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *