फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू का मरीज मिला:स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मेडिकल कॉलेज में निगरानी जारी

फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू का मरीज मिला:स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मेडिकल कॉलेज में निगरानी जारी

फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू का एक मरीज सामने आया है। मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। संक्रमित मरीज की पहचान फिरोजाबाद निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जयपुर में उपचार के दौरान उनमें स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार और निगरानी के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जिले में लगातार हो रही बारिश और उमस के कारण फ्लू, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मेडिकल कॉलेज में मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार और गहन निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लोगों से बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या फ्लू जैसे लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों की टीम मरीज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *