पूर्णिया पुलिस ने जिले में विधि-व्यवस्था और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की पहल पर गठित एसएसपी क्यूआरटी (क्विक एक्शन टीम) अब अपनी नई ब्लैक कमांडो यूनिफॉर्म में फील्ड में उतर चुकी है। पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि वर्तमान में एसएसपी क्यूआरटी के तहत 40 बाइकों पर 80 जवान सड़कों पर सक्रिय हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रहे हैं। इनमें महिला-पुरुष बल दोनों ही शामिल हैं, जो रोज सड़कों और बड़े शोरूम के बाहर व आस पास गश्त करते रहेंगे। सदर एसडीपीओ ने बताया कि आम जनता से मिले फीडबैक और मैसेज के आधार पर सुनसान रास्तों को कवर करने के लिए 10 और बाइक टीम 20 जवानों के साथ इस टीम में शामिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी टीम भी इस व्यवस्था का अहम हिस्सा है, जो शहर में विशेष रूप से सक्रिय रहकर सुरक्षा की निगरानी कर रही है। फिजिकल और तकनीकी मापदंडों पर चयन एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि क्यूआरटी के जवानों का चयन बेहद सख्त पैमानों पर किया गया है। इनके शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत इन्हें क्विक एक्शन टीम में शामिल किया गया है। इस दक्षता का आधार 1600 मीटर दौड़, पुश-अप्स, चिन-अप्स और शॉर्ट स्प्रिंट में अव्वल आने वाले दक्ष जवानों को ही इसमें शामिल किया गया है। इन जवानों को विशेष आर्म्स ट्रेनिंग, अलग से फायरिंग ड्रिल और वायरलेस मैनपैक तकनीक से लैस किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा सके। इतना ही नहीं जवानों को एंटी-रायट ड्रिल का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। चोरी पर लगाम लगाने के लिए 25 वॉचर्स प्रतिनियुक्त पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि बाइक चोरी पर लगाम के लिए 25 वॉचर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो शहरी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए ये वॉचर्स उन संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखेंगे। जहां बाइक चोरी की घटनाएं अधिक दर्ज की जाती हैं। पूर्णिया के सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि यह पूरी रणनीति जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन-सहयोग से धरातल पर उतारी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्णिया के नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पूर्णिया पुलिस ने जिले में विधि-व्यवस्था और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की पहल पर गठित एसएसपी क्यूआरटी (क्विक एक्शन टीम) अब अपनी नई ब्लैक कमांडो यूनिफॉर्म में फील्ड में उतर चुकी है। पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि वर्तमान में एसएसपी क्यूआरटी के तहत 40 बाइकों पर 80 जवान सड़कों पर सक्रिय हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रहे हैं। इनमें महिला-पुरुष बल दोनों ही शामिल हैं, जो रोज सड़कों और बड़े शोरूम के बाहर व आस पास गश्त करते रहेंगे। सदर एसडीपीओ ने बताया कि आम जनता से मिले फीडबैक और मैसेज के आधार पर सुनसान रास्तों को कवर करने के लिए 10 और बाइक टीम 20 जवानों के साथ इस टीम में शामिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी टीम भी इस व्यवस्था का अहम हिस्सा है, जो शहर में विशेष रूप से सक्रिय रहकर सुरक्षा की निगरानी कर रही है। फिजिकल और तकनीकी मापदंडों पर चयन एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि क्यूआरटी के जवानों का चयन बेहद सख्त पैमानों पर किया गया है। इनके शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत इन्हें क्विक एक्शन टीम में शामिल किया गया है। इस दक्षता का आधार 1600 मीटर दौड़, पुश-अप्स, चिन-अप्स और शॉर्ट स्प्रिंट में अव्वल आने वाले दक्ष जवानों को ही इसमें शामिल किया गया है। इन जवानों को विशेष आर्म्स ट्रेनिंग, अलग से फायरिंग ड्रिल और वायरलेस मैनपैक तकनीक से लैस किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा सके। इतना ही नहीं जवानों को एंटी-रायट ड्रिल का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। चोरी पर लगाम लगाने के लिए 25 वॉचर्स प्रतिनियुक्त पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि बाइक चोरी पर लगाम के लिए 25 वॉचर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो शहरी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए ये वॉचर्स उन संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखेंगे। जहां बाइक चोरी की घटनाएं अधिक दर्ज की जाती हैं। पूर्णिया के सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि यह पूरी रणनीति जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन-सहयोग से धरातल पर उतारी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्णिया के नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

