अररिया में डीएम ने लगाया जनता दरबार:51 शिकायतें आईं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

अररिया में डीएम ने लगाया जनता दरबार:51 शिकायतें आईं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

अररिया में सोमवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3.0’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस दरबार में कुल 51 मामलों की सुनवाई हुई। जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की जांच कर समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो। जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं। सिकटी के बरदाहा निवासी किशन लाल यादव ने वृद्धापेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, अरविंद यादव और अन्य ने गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को पिछले चार माह से वेतन भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। रमेश मंडल और अन्य ने नगर पंचायत रानीगंज क्षेत्र में नाला निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत की। मोहम्मद जब्बार ने अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज-सह-अध्यक्ष, कृषि उत्पाद बाजार समिति, फारबिसगंज के आदेश के विरुद्ध प्रतिउत्तर समर्पित करने से संबंधित आवेदन दिया। रविकांत शाह और अन्य ने 6-लेन सड़क परियोजना में आवासीय जमीन को कृषि भूमि के रूप में दर्शाए जाने की शिकायत की। नगर परिषद अररिया के राकेश भगत ने खराब निर्माण सामग्री से निर्मित गड्ढेनुमा सड़क पर जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। इनके अतिरिक्त, नंदलाल सिंह, बीवी हदीसा खातून, रमेश ठाकुर, बसंत लाल यादव, राजेश सिंह और सुशीला देवी सहित कई अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों के निष्पादन की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। अररिया में सोमवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3.0’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस दरबार में कुल 51 मामलों की सुनवाई हुई। जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की जांच कर समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो। जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं। सिकटी के बरदाहा निवासी किशन लाल यादव ने वृद्धापेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, अरविंद यादव और अन्य ने गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को पिछले चार माह से वेतन भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। रमेश मंडल और अन्य ने नगर पंचायत रानीगंज क्षेत्र में नाला निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत की। मोहम्मद जब्बार ने अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज-सह-अध्यक्ष, कृषि उत्पाद बाजार समिति, फारबिसगंज के आदेश के विरुद्ध प्रतिउत्तर समर्पित करने से संबंधित आवेदन दिया। रविकांत शाह और अन्य ने 6-लेन सड़क परियोजना में आवासीय जमीन को कृषि भूमि के रूप में दर्शाए जाने की शिकायत की। नगर परिषद अररिया के राकेश भगत ने खराब निर्माण सामग्री से निर्मित गड्ढेनुमा सड़क पर जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। इनके अतिरिक्त, नंदलाल सिंह, बीवी हदीसा खातून, रमेश ठाकुर, बसंत लाल यादव, राजेश सिंह और सुशीला देवी सहित कई अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों के निष्पादन की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *