सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय प्रियांशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। प्रियांशु की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सहरसा के पुलिस अधीक्षक, सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ सह डीएसपी (मुख्यालय-01) और सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया।घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी गहन जांच की। मृतक बालक की मां ने सोनवर्षा राज थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कांड संख्या-183/26 दर्ज कर कानूनी जांच शुरू की।मृतका के माँ के अनुसार पडोसी संजय मुखिया ने घर के चिराग मिटाने की धमकी दी थी। दरअसल मुन्ना मुखिया बेटे के मौत से आठ दिन पहले घर मे पूजा अर्चना किया जिसमे गांव टोले से सभी को अपने घर भोज का निमंत्रण दिया लेकिन पड़ोस में रहने वाले संजय मुखिया को नहीं पूछा था।जिस रंजिश को लेकर ही उसने घर के चिराग को मिटा डालने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय-01 सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना का उपयोग करते हुए लगातार छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, टीम ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय मुखिया (पिता- मंगल मुखिया, निवासी- खजुराहा, थाना- सोनवर्षा राज, सहरसा) और मुन्ना मुखिया (पिता- प्रकाश मुखिया, निवासी- खजुराहा, थाना- सोनवर्षा राज, सहरसा) शामिल हैं। एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में डीएसपी धीरेंद्र पाण्डेय, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष पु०नि० नागमणि कुमार, पु०अ०नि० धर्मेंद्र कुमार और सोनवर्षा राज थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय प्रियांशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। प्रियांशु की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सहरसा के पुलिस अधीक्षक, सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ सह डीएसपी (मुख्यालय-01) और सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया।घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी गहन जांच की। मृतक बालक की मां ने सोनवर्षा राज थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कांड संख्या-183/26 दर्ज कर कानूनी जांच शुरू की।मृतका के माँ के अनुसार पडोसी संजय मुखिया ने घर के चिराग मिटाने की धमकी दी थी। दरअसल मुन्ना मुखिया बेटे के मौत से आठ दिन पहले घर मे पूजा अर्चना किया जिसमे गांव टोले से सभी को अपने घर भोज का निमंत्रण दिया लेकिन पड़ोस में रहने वाले संजय मुखिया को नहीं पूछा था।जिस रंजिश को लेकर ही उसने घर के चिराग को मिटा डालने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय-01 सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना का उपयोग करते हुए लगातार छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, टीम ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय मुखिया (पिता- मंगल मुखिया, निवासी- खजुराहा, थाना- सोनवर्षा राज, सहरसा) और मुन्ना मुखिया (पिता- प्रकाश मुखिया, निवासी- खजुराहा, थाना- सोनवर्षा राज, सहरसा) शामिल हैं। एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में डीएसपी धीरेंद्र पाण्डेय, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष पु०नि० नागमणि कुमार, पु०अ०नि० धर्मेंद्र कुमार और सोनवर्षा राज थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

