बांका में बनेंगे 7 नए EV चार्जिंग स्टेशन:परिवहन विभाग की पहल, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मिलेगी सुविधा

बांका में बनेंगे 7 नए EV चार्जिंग स्टेशन:परिवहन विभाग की पहल, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मिलेगी सुविधा

बांका जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर हाईटेक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। परिवहन विभाग और पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने दो चरणों में कुल सात स्थानों का चयन किया है। इन स्टेशनों के बनने से ईवी चालकों को रास्ते में चार्जिंग खत्म होने की चिंता से काफी हद तक राहत मिलेगी। कटोरिया रोड स्थित बस स्टैंड परिसर का चयन परिवहन विभाग के अनुसार, योजना के पहले चरण में बांका शहर के कटोरिया रोड स्थित बस स्टैंड परिसर का चयन किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए प्राक्कलन भी तैयार कर लिया गया है। बस स्टैंड परिसर में यह चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने से बांका शहर के साथ-साथ अंतर-जिला रूटों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को भी सुविधा मिलेगी। दूसरे चरण में जिले के छह अन्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की तैयारी है। पथ निर्माण विभाग ने पांच महत्वपूर्ण सड़कों और स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी ने इन पांच स्थलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। चांदन प्रखंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट का प्रस्ताव इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण में परिवहन विभाग ने चांदन प्रखंड परिसर में भी एक चार्जिंग प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी सात चार्जिंग स्टेशन चालू होने के बाद जिले के प्रमुख रूटों पर ईवी चालकों को आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सकेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण कम करने में भी सहायता मिलेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नू कुमारी ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में सात जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने को लेकर स्थल का चयन किया गया है। पहले चरण में चयनित कटोरिया बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट के लिए प्राक्कलन भी तैयार हो चुका है। बांका जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर हाईटेक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। परिवहन विभाग और पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने दो चरणों में कुल सात स्थानों का चयन किया है। इन स्टेशनों के बनने से ईवी चालकों को रास्ते में चार्जिंग खत्म होने की चिंता से काफी हद तक राहत मिलेगी। कटोरिया रोड स्थित बस स्टैंड परिसर का चयन परिवहन विभाग के अनुसार, योजना के पहले चरण में बांका शहर के कटोरिया रोड स्थित बस स्टैंड परिसर का चयन किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए प्राक्कलन भी तैयार कर लिया गया है। बस स्टैंड परिसर में यह चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने से बांका शहर के साथ-साथ अंतर-जिला रूटों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को भी सुविधा मिलेगी। दूसरे चरण में जिले के छह अन्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की तैयारी है। पथ निर्माण विभाग ने पांच महत्वपूर्ण सड़कों और स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी ने इन पांच स्थलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। चांदन प्रखंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट का प्रस्ताव इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण में परिवहन विभाग ने चांदन प्रखंड परिसर में भी एक चार्जिंग प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी सात चार्जिंग स्टेशन चालू होने के बाद जिले के प्रमुख रूटों पर ईवी चालकों को आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सकेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण कम करने में भी सहायता मिलेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नू कुमारी ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में सात जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने को लेकर स्थल का चयन किया गया है। पहले चरण में चयनित कटोरिया बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट के लिए प्राक्कलन भी तैयार हो चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *