‘दशरथ मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा था’:आदित्य बोला- हम सरकार का घमंड तोड़ेंगे’, दूसरे दिन भी धरना जारी; PM मोदी से मिलने की जिद

‘दशरथ मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा था’:आदित्य बोला- हम सरकार का घमंड तोड़ेंगे’, दूसरे दिन भी धरना जारी; PM मोदी से मिलने की जिद

सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में रहे 6 साल के आदित्य कुमार सोमवार को दूसरे दिन भी गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरने पर बैठा है। आदित्य के साथ उसके माता-पिता भी मौजूद हैं। इस दौरान आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग की है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में लिया था। उसने दावा किया कि पुलिस ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। आदित्य ने कहा कि जिन IPS और SP ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की, उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। ‘PM मोदी से मिलकर करूंगा CM सम्राट की शिकायत’ धरने के दौरान आदित्य ने कहा, “मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि हमारी मांगों को सुना जाए। दशरथ मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा था, हम इस सरकार का घमंड तोड़ेंगे।” उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही मिलना चाहता है और उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिकायत करेगा। AI कैमरे को लेकर भी साधा निशाना आदित्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें AI कैमरे के जरिए लोगों की पहचान किए जाने की बात कही गई थी। उसने कहा, “सम्राट ने कहा था कि AI कैमरा किसी को खोज निकालेगा। हम गर्दनीबाग में बैठे हैं, आपका AI कैमरा कहां गया? खोजकर आए और हमसे मिले।” पटना पुलिस ने हिरासत में लेने से किया इनकार हालांकि, पटना पुलिस ने आदित्य को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को सुरक्षा के लिहाज से प्रदर्शन स्थल से हटाकर थाने में रखा गया था। बाद में उसे उसकी मां को सौंप दिया गया था। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में रहे 6 साल के आदित्य कुमार सोमवार को दूसरे दिन भी गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरने पर बैठा है। आदित्य के साथ उसके माता-पिता भी मौजूद हैं। इस दौरान आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग की है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में लिया था। उसने दावा किया कि पुलिस ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। आदित्य ने कहा कि जिन IPS और SP ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की, उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। ‘PM मोदी से मिलकर करूंगा CM सम्राट की शिकायत’ धरने के दौरान आदित्य ने कहा, “मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि हमारी मांगों को सुना जाए। दशरथ मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा था, हम इस सरकार का घमंड तोड़ेंगे।” उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही मिलना चाहता है और उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिकायत करेगा। AI कैमरे को लेकर भी साधा निशाना आदित्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें AI कैमरे के जरिए लोगों की पहचान किए जाने की बात कही गई थी। उसने कहा, “सम्राट ने कहा था कि AI कैमरा किसी को खोज निकालेगा। हम गर्दनीबाग में बैठे हैं, आपका AI कैमरा कहां गया? खोजकर आए और हमसे मिले।” पटना पुलिस ने हिरासत में लेने से किया इनकार हालांकि, पटना पुलिस ने आदित्य को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को सुरक्षा के लिहाज से प्रदर्शन स्थल से हटाकर थाने में रखा गया था। बाद में उसे उसकी मां को सौंप दिया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *