सहरसा में स्नेक बाइट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत:जमीन पर सो रहा था,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल; प्रशासन से मुआवजे की मांग

सहरसा में स्नेक बाइट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत:जमीन पर सो रहा था,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल; प्रशासन से मुआवजे की मांग

सहरसा के सिरादेहपट्टी वार्ड नंबर-7 में जहरीले सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान सिरादेहपट्टी निवासी रोशन शर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप कुमार गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहा था। बच्चे ने सांप काटने की सूचना माता-पिता को दी इसी दौरान सोने के क्रम में उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चे को इसकी जानकारी हुई और उसने तत्काल अपने माता-पिता को सूचित किया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रात 12 बजे सदर अस्पताल सहरसा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के क्रम में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। इसके बाद सोमवार दोपहर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सांप के काटने से एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। परिवार का कहना है कि मासूम की मौत से उन्हें अपूरणीय क्षति हुई है। सहरसा के सिरादेहपट्टी वार्ड नंबर-7 में जहरीले सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान सिरादेहपट्टी निवासी रोशन शर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप कुमार गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहा था। बच्चे ने सांप काटने की सूचना माता-पिता को दी इसी दौरान सोने के क्रम में उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चे को इसकी जानकारी हुई और उसने तत्काल अपने माता-पिता को सूचित किया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रात 12 बजे सदर अस्पताल सहरसा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के क्रम में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। इसके बाद सोमवार दोपहर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सांप के काटने से एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। परिवार का कहना है कि मासूम की मौत से उन्हें अपूरणीय क्षति हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *